कक्षा 10 • विज्ञान • NCERT पर आधारित • उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE)
रंग-कुंजी (Revision Key):पीला = परिभाषा/मुख्य शब्द
हरा = उदाहरण/उपयोग
गुलाबी = समीकरण/सूत्र के मुख्य भाग
नीला = तुलना/अंतर
नारंगी = सावधानी/अपवाद
लाल घेरा = महत्वपूर्ण तिथि/संख्या
★ महत्वपूर्ण = परीक्षा में बार-बार पूछा गया
1. धातुओं एवं अधातुओं के भौतिक गुणधर्म
आघातवर्ध्यता एवं तन्यता
धातुओं के भौतिक गुण
धात्विक चमक (Lustre): शुद्ध धातुओं की सतह चमकदार होती है।
कठोरता: सामान्यतः धातुएँ कठोर होती हैं, परंतु सोडियम, पोटैशियम, लीथियम इतनी मुलायम हैं कि चाकू से काटी जा सकती हैं।
आघातवर्ध्यता (Malleability): पीटकर पतली चादर बनाने का गुण। सोना एवं चाँदी सबसे अधिक आघातवर्ध्य धातुएँ हैं।
तन्यता (Ductility): खींचकर पतले तार बनाने का गुण। सोना सबसे अधिक तन्य है; 1 g सोने से लगभग 2 km लंबा तार बन सकता है।
ऊष्मा के सुचालक:सिल्वर एवं कॉपर ऊष्मा के सबसे अच्छे चालक हैं; लेड एवं मर्करी तुलनात्मक रूप से ऊष्मा के कुचालक हैं।
विद्युत के सुचालक: इसीलिए बिजली के तार ताँबे/ऐलुमिनियम के होते हैं और उन पर PVC/रबर की परत होती है।
ध्वानिक (Sonorous): कठोर सतह से टकराने पर ध्वनि उत्पन्न करती हैं, इसीलिए विद्यालय की घंटी धातु की बनती है।
उच्च गलनांक: परंतु गैलियम एवं सीज़ियम का गलनांक इतना कम है कि हथेली पर रखने से पिघल जाते हैं।
सभी धातुएँ कमरे के ताप पर ठोस होती हैं, केवल मर्करी (पारा) द्रव है।
चमकहीन, भंगुर (चोट मारने पर टूट जाती हैं), आघातवर्ध्य एवं तन्य नहीं होतीं।
ऊष्मा एवं विद्युत की कुचालक; ध्वानिक नहीं।
अपवाद (बहुत महत्वपूर्ण!) ★ महत्वपूर्ण
आयोडीन अधातु होते हुए भी चमकीला है।
ग्रेफ़ाइट (कार्बन का अपररूप) अधातु होते हुए भी विद्युत का सुचालक है।
हीरा (कार्बन का अपररूप) सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ है तथा इसका गलनांक एवं क्वथनांक बहुत अधिक है।
क्षार धातुएँ (Li, Na, K) मुलायम हैं, घनत्व एवं गलनांक कम है।
तत्वों को केवल भौतिक गुणों के आधार पर धातु या अधातु में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता; रासायनिक गुण भी देखने होते हैं।
2. धातुओं के रासायनिक गुणधर्म
(i) धातुओं की ऑक्सीजन से अभिक्रिया ★ महत्वपूर्ण
धातु + ऑक्सीजन → धातु ऑक्साइड2Cu + O2 → 2CuO (काला कॉपर (II) ऑक्साइड)4Al + 3O2 → 2Al2O3 (ऐलुमिनियम ऑक्साइड)
धात्विक ऑक्साइड सामान्यतः क्षारकीय होते हैं।
उभयधर्मी ऑक्साइड (Amphoteric Oxides): वे धातु ऑक्साइड जो अम्ल एवं क्षारक दोनों से अभिक्रिया करके लवण एवं जल बनाते हैं। जैसे: Al2O3, ZnO।
Al2O3 + 6HCl → 2AlCl3 + 3H2OAl2O3 + 2NaOH → 2NaAlO2 + H2O (सोडियम ऐलुमिनेट)
अधिकांश धातु ऑक्साइड जल में अघुलनशील होते हैं; कुछ घुलकर क्षार बनाते हैं:
इतनी अभिक्रियाशील कि खुले में रखने पर आग पकड़ लेती हैं। इसलिए किरोसिन तेल में डुबोकर रखते हैं।
Mg, Al, Zn, Pb
सामान्य ताप पर इनकी सतह पर ऑक्साइड की पतली परत बन जाती है, जो आगे उपचयन से बचाती है।
Fe
गर्म करने पर नहीं जलता, पर लौह-चूर्ण को ज्वाला में डालने पर तेज़ी से जलता है।
Cu
जलता नहीं, पर गर्म ताँबे पर काले CuO की परत चढ़ जाती है।
Ag, Au
उच्च ताप पर भी ऑक्सीजन से अभिक्रिया नहीं करते।
ऐनोडीकरण (Anodising): ऐलुमिनियम पर मोटी ऑक्साइड परत बनाने की प्रक्रिया। स्वच्छ Al को ऐनोड बनाकर तनु सल्फ़्यूरिक अम्ल से विद्युत अपघटन करते हैं। ऐनोड पर निकली ऑक्सीजन Al से अभिक्रिया करके मोटी, संक्षारण-रोधी परत बनाती है, जिसे रंगकर आकर्षक बनाया जा सकता है।
(ii) धातुओं की जल से अभिक्रिया ★ महत्वपूर्ण
धातु + जल → धातु ऑक्साइड/हाइड्रॉक्साइड + हाइड्रोजन
सोडियम: पानी पर इधर-उधर भागता
K, Na:ठंडे जल से तीव्र एवं प्रचंड अभिक्रिया, इतनी ऊष्मा कि H2आग पकड़ लेती है।
2K(s) + 2H2O(l) → 2KOH(aq) + H2(g) + ऊष्मा2Na(s) + 2H2O(l) → 2NaOH(aq) + H2(g) + ऊष्मा
Ca: ठंडे जल से कम तीव्र अभिक्रिया; H2 आग नहीं पकड़ती। H2 के बुलबुले धातु पर चिपकने से Ca तैरने लगता है।
Ca(s) + 2H2O(l) → Ca(OH)2(aq) + H2(g)
Mg: ठंडे जल से नहीं, गर्म जल से अभिक्रिया; यह भी तैरने लगता है।
Mg(s) + 2H2O(l) → Mg(OH)2(aq) + H2(g)
Al, Fe, Zn: न ठंडे, न गर्म जल से; केवल भाप से अभिक्रिया करके धातु ऑक्साइड एवं H2:
2Al(s) + 3H2O(g) → Al2O3(s) + 3H2(g)3Fe(s) + 4H2O(g) → Fe3O4(s) + 4H2(g)
Pb, Cu, Ag, Au: जल से बिल्कुल अभिक्रिया नहीं करते।
बुलबुले बनने की दर: Mg > Al > Zn > Fe; कॉपर के साथ कोई अभिक्रिया नहीं।
नाइट्रिक अम्ल का अपवाद: ★ महत्वपूर्ण धातु तथा HNO3 की अभिक्रिया में हाइड्रोजन गैस नहीं निकलती, क्योंकि HNO3 एक प्रबल उपचायक है। यह उत्पन्न H2 को उपचयित करके जल बना देता है और स्वयं नाइट्रोजन के ऑक्साइडों (N2O, NO, NO2) में अपचयित हो जाता है। परंतु मैग्नीशियम (Mg) एवं मैंगनीज़ (Mn) अति तनु HNO3 से अभिक्रिया करके H2 गैस देते हैं।
अम्लराज (Aqua Regia):सांद्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं सांद्र नाइट्रिक अम्ल का 3 : 1 अनुपात में ताज़ा मिश्रण। यह सोने और प्लैटिनम को भी घोल सकता है, जबकि इनमें से कोई अम्ल अकेले ऐसा नहीं कर सकता। यह अत्यधिक संक्षारक, धूमायमान द्रव है।
(iv) धातुओं की अन्य धातु लवणों के विलयन से अभिक्रिया
अधिक अभिक्रियाशील धातु, कम अभिक्रियाशील धातु को उसके लवण के विलयन से विस्थापित कर देती है:
धातु A + B का लवण विलयन → A का लवण विलयन + धातु BCu(s) + 2AgNO3(aq) → Cu(NO3)2(aq) + 2Ag(s)Fe(s) + CuSO4(aq) → FeSO4(aq) + Cu(s)
(v) सक्रियता श्रेणी (Reactivity Series) ★ महत्वपूर्ण
3. धातु एवं अधातु कैसे अभिक्रिया करते हैं? (आयनिक यौगिक)
उत्कृष्ट गैसों (He, Ne, Ar) का बाहरी कोश पूर्ण भरा होता है (अष्टक), इसलिए वे बहुत कम अभिक्रियाशील हैं। अन्य तत्व इलेक्ट्रॉन खोकर, ग्रहण करके या साझा करके अष्टक पूरा करने की कोशिश करते हैं।
(b) मध्यम अभिक्रियाशील धातुओं का निष्कर्षण ★ महत्वपूर्ण
धातु को उसके ऑक्साइड से प्राप्त करना आसान है, इसलिए सल्फ़ाइड एवं कार्बोनेट अयस्कों को पहले ऑक्साइड में बदलते हैं।
निस्तापन (Calcination)
भर्जन (Roasting)
कार्बोनेट अयस्क को सीमित वायु में तेज़ गर्म करना
सल्फ़ाइड अयस्क को वायु की उपस्थिति में तेज़ गर्म करना
ZnCO3(s) → ZnO(s) + CO2(g)
2ZnS(s) + 3O2(g) → 2ZnO(s) + 2SO2(g)
अपचयन: धातु ऑक्साइड को कार्बन (कोक) जैसे अपचायक से गर्म करना:
ZnO(s) + C(s) → Zn(s) + CO(g)
विस्थापन द्वारा अपचयन: सोडियम, कैल्सियम, ऐलुमिनियम जैसी अधिक अभिक्रियाशील धातुओं से भी अपचयन होता है। ये अभिक्रियाएँ अत्यधिक ऊष्माक्षेपी होती हैं; उत्पन्न धातु गलित अवस्था में मिलती है।
3MnO2(s) + 4Al(s) → 3Mn(l) + 2Al2O3(s) + ऊष्मा
थर्मिट अभिक्रिया ★ महत्वपूर्ण: आयरन (III) ऑक्साइड और ऐलुमिनियम की अभिक्रिया। इसका उपयोग रेल की पटरियों या मशीनों के टूटे पुर्ज़ों को जोड़ने में होता है।
Fe2O3(s) + 2Al(s) → 2Fe(l) + Al2O3(s) + ऊष्मा
(c) अधिक अभिक्रियाशील धातुओं का निष्कर्षण
K, Na, Ca, Mg, Al को कार्बन से अपचयित नहीं कर सकते, क्योंकि इनकी कार्बन की तुलना में ऑक्सीजन से बंधुता अधिक है। इन्हें गलित क्लोराइड के विद्युत अपघटनी अपचयन से प्राप्त करते हैं। धातु कैथोड पर तथा क्लोरीन ऐनोड पर:
कैथोड पर: Na+ + e− → Naऐनोड पर: 2Cl− → Cl2 + 2e−
ऐलुमिनियम, ऐलुमिनियम ऑक्साइड के विद्युत अपघटनी अपचयन से प्राप्त होता है।
(d) धातुओं का परिष्करण: विद्युत अपघटनी परिष्करण ★ महत्वपूर्ण
कॉपर का परिष्करण
ऐनोड: अशुद्ध धातु का मोटा टुकड़ा
कैथोड: शुद्ध धातु की पतली परत (पट्टी)
विद्युत अपघट्य: उसी धातु के लवण का विलयन (Cu के लिए अम्लीकृत CuSO4)
धारा प्रवाहित करने पर ऐनोड से शुद्ध धातु घुलकर कैथोड पर जमा होती है। विलेय अशुद्धियाँ विलयन में और अविलेय अशुद्धियाँ ऐनोड के नीचे ऐनोड पंक के रूप में जमा होती हैं।
इस विधि से Cu, Zn, Sn, Ni, Ag, Au आदि का परिष्करण होता है।
5. संक्षारण (Corrosion) ★ महत्वपूर्ण
सिल्वर की वस्तुएँ वायु के सल्फ़र से अभिक्रिया करके सिल्वर सल्फ़ाइड की काली परत से ढक जाती हैं।
कॉपर वायु की आर्द्र कार्बन डाइऑक्साइड से अभिक्रिया करके क्षारीय कॉपर कार्बोनेट की हरी परत बनाता है।
आयरन नम वायु में भूरे रंग की जंग (रस्ट) से ढक जाता है।
क्रियाकलाप: लोहे पर जंग लगने की परिस्थितियाँ
परखनली A: कीलें जल में, कॉर्क लगी (वायु भी, जल भी) → जंग लगी।
परखनली B:उबला हुआ आसुत जल (घुली वायु निकल गई) + ऊपर तेल की परत (वायु अंदर नहीं) → जंग नहीं।
निष्कर्ष: जंग लगने के लिए वायु एवं जल (नमी) दोनों आवश्यक हैं।
संक्षारण से सुरक्षा
पेंट करना, तेल/ग्रीज़ लगाना
यशदलेपन (Galvanisation): स्टील/लोहे पर ज़िंक की पतली परत चढ़ाना। परत टूट जाने पर भी लोहा सुरक्षित रहता है (ज़िंक अधिक अभिक्रियाशील है)।
क्रोमियम लेपन, ऐनोडीकरण
मिश्रातु बनाना
मिश्रातु (Alloys) ★ महत्वपूर्ण
दो या दो से अधिक धातुओं का, या धातु एवं अधातु का समांगी मिश्रण। बनाने के लिए पहले मूल धातु को पिघलाते हैं, फिर उसमें निश्चित अनुपात में दूसरे तत्व घोलकर ठंडा करते हैं।
शुद्ध लोहा बहुत नरम होता है; थोड़ी मात्रा में कार्बन (लगभग 0.05%) मिलाने पर कठोर और प्रबल हो जाता है।
लोहे में निकेल एवं क्रोमियम मिलाने पर स्टेनलेस स्टील बनता है, जिस पर जंग नहीं लगती।
मर्करी की किसी धातु के साथ मिश्रातु को अमलगम कहते हैं।
मिश्रातु की विद्युत चालकता एवं गलनांक शुद्ध धातु से कम होते हैं।
मिश्रातु
संघटन
विशेषता/उपयोग
पीतल
कॉपर + ज़िंक
बर्तन, मूर्तियाँ
काँसा
कॉपर + टिन
मूर्तियाँ, पदक
सोल्डर (टाँका)
लेड + टिन
कम गलनांक; बिजली के तारों की वेल्डिंग
स्टेनलेस स्टील
आयरन + निकेल + क्रोमियम
जंग रहित बर्तन
सोने के आभूषण: शुद्ध सोना 24 कैरेट होता है, जो बहुत मुलायम है। आभूषणों के लिए 22 कैरेट सोना (22 भाग सोना + 2 भाग कॉपर या सिल्वर) उपयोग करते हैं, जिससे वह कठोर हो जाता है।
दिल्ली का लौह स्तंभ: भारत के लौह कारीगरों द्वारा 1600 वर्ष से भी पहले बनाया गया; ऊँचाई लगभग 8 m, भार लगभग 6000 kg। इतने वर्षों बाद भी इस पर जंग नहीं लगी है, जो प्राचीन भारतीय धातु विज्ञान की उत्कृष्टता है।
धातु एवं अधातु: तुलना (एक नज़र में)
गुणधर्म
धातु
अधातु
ऑक्साइड
क्षारकीय (कुछ उभयधर्मी)
अम्लीय या उदासीन
इलेक्ट्रॉन
इलेक्ट्रॉन खोकर धनायन बनाती हैं (विद्युत धनात्मक)
इलेक्ट्रॉन ग्रहण करके ऋणायन बनाती हैं (विद्युत ऋणात्मक)
तनु अम्ल
H2 विस्थापित करती हैं (अधिकांश)
H2 विस्थापित नहीं करतीं
क्लोरीन से
आयनिक क्लोराइड
सहसंयोजक क्लोराइड
हाइड्रोजन से
सामान्यतः अभिक्रिया नहीं
सहसंयोजक हाइड्राइड (H2S, NH3)
NCERT पाठ्यनिहित प्रश्न (In-text Questions)
★ महत्वपूर्णऐसी धातु का उदाहरण दीजिए जो (i) कमरे के ताप पर द्रव होती है। (ii) चाकू से आसानी से काटा जा सकता है। (iii) ऊष्मा की सबसे अच्छी चालक होती है। (iv) ऊष्मा की कुचालक होती है।
आघातवर्ध्य: वे धातुएँ जिन्हें पीटकर पतली चादर बनाया जा सकता है (जैसे सोना, चाँदी, ऐलुमिनियम)। तन्य: वे धातुएँ जिन्हें खींचकर पतले तार बनाए जा सकते हैं (जैसे सोना, कॉपर)।
★ महत्वपूर्णसोडियम को केरोसिन तेल में डुबोकर क्यों रखा जाता है?
सोडियम अत्यधिक अभिक्रियाशील धातु है। खुला छोड़ने पर यह वायु की ऑक्सीजन एवं नमी से तीव्र अभिक्रिया करके आग पकड़ लेता है। इससे बचाने के लिए इसे केरोसिन में रखा जाता है, जिससे इसका वायु से संपर्क न हो।
इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए: (i) भाप के साथ आयरन (ii) जल के साथ कैल्सियम तथा पोटैशियम
★ महत्वपूर्णA, B, C एवं D चार धातुओं के नमूनों को लेकर एक-एक करके निम्न विलयन में डाला गया। इससे प्राप्त परिणाम को निम्न प्रकार से सारणीबद्ध किया गया है:
धातु
आयरन (II) सल्फ़ेट
कॉपर (II) सल्फ़ेट
ज़िंक सल्फ़ेट
सिल्वर नाइट्रेट
A
कोई अभिक्रिया नहीं
विस्थापन
B
विस्थापन
कोई अभिक्रिया नहीं
C
कोई अभिक्रिया नहीं
कोई अभिक्रिया नहीं
कोई अभिक्रिया नहीं
विस्थापन
D
कोई अभिक्रिया नहीं
कोई अभिक्रिया नहीं
कोई अभिक्रिया नहीं
कोई अभिक्रिया नहीं
(i) सबसे अधिक अभिक्रियाशील धातु कौन-सी है? (ii) धातु B को कॉपर (II) सल्फ़ेट के विलयन में डाला जाए तो क्या होगा? (iii) धातु A, B, C एवं D को अभिक्रियाशीलता के घटते हुए क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
(i) B सबसे अधिक अभिक्रियाशील है (यह आयरन को विस्थापित करती है)। (ii) B, आयरन से अधिक अभिक्रियाशील है, अतः कॉपर से भी अधिक; यह कॉपर को विस्थापित कर देगी, विलयन का नीला रंग फीका पड़ेगा और भूरा कॉपर जमा होगा। (iii) B > A > C > D
अभिक्रियाशील धातु को तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में डाला जाता है, तो कौन-सी गैस निकलती है? आयरन के साथ तनु H2SO4 की रासायनिक अभिक्रिया लिखिए।
ज़िंक को आयरन (II) सल्फ़ेट के विलयन में डालने से क्या होता है? इसकी रासायनिक अभिक्रिया लिखिए।
ज़िंक, आयरन से अधिक अभिक्रियाशील है, अतः वह आयरन को विस्थापित करता है। विलयन का हल्का हरा रंग रंगहीन हो जाता है और आयरन जमा होता है।
Zn(s) + FeSO4(aq) → ZnSO4(aq) + Fe(s)
★ महत्वपूर्ण(i) सोडियम, ऑक्सीजन एवं मैग्नीशियम के लिए इलेक्ट्रॉन-बिंदु संरचना लिखिए। (ii) इलेक्ट्रॉन के स्थानांतरण के द्वारा Na2O एवं MgO का निर्माण दर्शाइए। (iii) इन यौगिकों में कौन से आयन उपस्थित हैं?
★ महत्वपूर्णआयनिक यौगिकों का गलनांक उच्च क्यों होता है?
आयनिक यौगिकों में विपरीत आवेशित आयनों के बीच प्रबल स्थिरवैद्युत आकर्षण बल होता है। इसे तोड़ने के लिए अधिक ऊर्जा चाहिए, इसलिए इनका गलनांक उच्च होता है।
★ महत्वपूर्णनिम्न पदों की परिभाषा दीजिए: (i) खनिज (ii) अयस्क (iii) गैंग
(i) खनिज: भूपर्पटी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले तत्व या यौगिक। (ii) अयस्क: वे खनिज जिनसे धातु को लाभप्रद तरीके से निकाला जा सकता है। (iii) गैंग: पृथ्वी से निकाले गए अयस्क में मिली मिट्टी, रेत आदि अशुद्धियाँ।
दो धातुओं के नाम बताइए जो प्रकृति में मुक्त अवस्था में पाई जाती हैं।
सोना (Au) एवं प्लैटिनम (Pt) (सिल्वर एवं कॉपर भी)
धातु को उसके ऑक्साइड से प्राप्त करने के लिए किस रासायनिक प्रक्रम का उपयोग किया जाता है?
अपचयन (जैसे कार्बन द्वारा: ZnO + C → Zn + CO, या विस्थापन/विद्युत अपघटन द्वारा)।
★ महत्वपूर्णज़िंक, मैग्नीशियम एवं कॉपर के धात्विक ऑक्साइडों को निम्न धातुओं के साथ गर्म किया गया। किस स्थिति में विस्थापन अभिक्रिया घटित होगी?
धातु
ज़िंक ऑक्साइड
मैग्नीशियम ऑक्साइड
कॉपर ऑक्साइड
ज़िंक
मैग्नीशियम
कॉपर
धातु
ज़िंक ऑक्साइड
मैग्नीशियम ऑक्साइड
कॉपर ऑक्साइड
ज़िंक
✘
✘
✔ विस्थापन
मैग्नीशियम
✔ विस्थापन
✘
✔ विस्थापन
कॉपर
✘
✘
✘
कारण: अभिक्रियाशीलता क्रम Mg > Zn > Cu।
कौन-सी धातु आसानी से संक्षारित नहीं होती है?
कम अभिक्रियाशील धातुएँ, जैसे सोना, प्लैटिनम (तथा चाँदी)।
★ महत्वपूर्णमिश्रातु क्या होते हैं?
दो या दो से अधिक धातुओं, या एक धातु एवं एक अधातु का समांगी मिश्रण मिश्रातु कहलाता है। जैसे: पीतल (Cu + Zn), काँसा (Cu + Sn), स्टील (Fe + C), सोल्डर (Pb + Sn)।
NCERT अभ्यास (Exercises)
निम्न में से कौन-सा युगल विस्थापन अभिक्रिया प्रदर्शित करता है? (a) NaCl विलयन एवं कॉपर धातु (b) MgCl2 विलयन एवं ऐलुमिनियम धातु (c) FeSO4 विलयन एवं सिल्वर धातु (d) AgNO3 विलयन एवं कॉपर धातु
(d) AgNO3 विलयन एवं कॉपर धातु (Cu, Ag से अधिक अभिक्रियाशील है)
लोहे के फ्राइंग पैन को जंग से बचाने के लिए निम्न में से कौन-सी विधि उपयुक्त है? (a) ग्रीज़ लगाकर (b) पेंट लगाकर (c) ज़िंक की परत चढ़ाकर (d) ऊपर के सभी
(c) ज़िंक की परत चढ़ाकर (ग्रीज़ और पेंट गर्म करने पर जल जाएँगे)
कोई धातु ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर उच्च गलनांक वाला यौगिक निर्मित करती है। यह यौगिक जल में विलेय है। यह तत्व क्या हो सकता है? (a) कैल्सियम (b) कार्बन (c) सिलिकन (d) लोहा
(a) कैल्सियम (CaO, उच्च गलनांक, जल में घुलकर Ca(OH)2)
खाद्य पदार्थ के डिब्बों पर ज़िंक के बजाय टिन का लेप होता है, क्योंकि (a) ज़िंक की अपेक्षा टिन अधिक महँगा है। (b) ज़िंक का गलनांक टिन से अधिक है। (c) ज़िंक की अभिक्रियाशीलता टिन से अधिक है। (d) साधारण ताप पर ज़िंक की अपेक्षा टिन अधिक अभिक्रियाशील है।
(c) ज़िंक की अभिक्रियाशीलता टिन से अधिक है। (ज़िंक खाद्य अम्लों से अभिक्रिया कर सकता है)
★ महत्वपूर्णआपको एक हथौड़ा, बैटरी, बल्ब, तार एवं स्विच दिया गया है। (a) इनका उपयोग कर धातुओं एवं अधातुओं के नमूनों के बीच आप विभेद कैसे कर सकते हैं? (b) धातुओं एवं अधातुओं में विभेदन के लिए इन परीक्षणों की उपयोगिताओं का आकलन कीजिए।
(a) हथौड़े से: नमूने पर चोट मारें; धातु चपटी होकर चादर बनेगी (आघातवर्ध्य), अधातु टूटकर चूर्ण बनेगी (भंगुर)। परिपथ से: बैटरी, बल्ब, तार और स्विच से परिपथ बनाकर नमूने को बीच में जोड़ें; धातु से बल्ब जलेगा (विद्युत सुचालक), अधातु से नहीं जलेगा। (b) ये परीक्षण अधिकांश तत्वों के लिए उपयोगी हैं, परंतु अपवाद भी हैं, जैसे ग्रेफ़ाइट (अधातु) विद्युत का चालक है। अतः केवल इन परीक्षणों से पूर्ण रूप से वर्गीकरण नहीं हो सकता; रासायनिक गुण भी देखने चाहिए।
★ महत्वपूर्णउभयधर्मी ऑक्साइड क्या होते हैं? दो उभयधर्मी ऑक्साइडों का उदाहरण दीजिए।
वे धातु ऑक्साइड जो अम्ल एवं क्षारक दोनों से अभिक्रिया करके लवण तथा जल बनाते हैं। उदाहरण: ऐलुमिनियम ऑक्साइड (Al2O3) एवं ज़िंक ऑक्साइड (ZnO)।
Al2O3 + 6HCl → 2AlCl3 + 3H2O; Al2O3 + 2NaOH → 2NaAlO2 + H2O
दो धातुओं के नाम बताइए जो तनु अम्ल से हाइड्रोजन को विस्थापित कर देंगी तथा दो धातुएँ जो ऐसा नहीं कर सकती हैं।
विस्थापित करेंगी: ज़िंक, मैग्नीशियम (आयरन, ऐलुमिनियम भी)। नहीं कर सकतीं: कॉपर, सिल्वर (सोना भी)।
★ महत्वपूर्णकिसी धातु M के विद्युत अपघटनी परिष्करण में आप ऐनोड, कैथोड एवं विद्युत अपघट्य किसे बनाएँगे?
ऐनोड: अशुद्ध धातु M का मोटा टुकड़ा; कैथोड: शुद्ध धातु M की पतली पट्टी; विद्युत अपघट्य: धातु M के किसी विलेय लवण का विलयन।
★ महत्वपूर्णप्रत्यूष ने सल्फ़र चूर्ण को स्पैचुला में लेकर उसे गर्म किया। एक परखनली को उलटा करके उसने उत्सर्जित गैस को एकत्र किया। (a) गैस की क्रिया क्या होगी: (i) सूखे लिटमस पत्र पर? (ii) आर्द्र लिटमस पत्र पर? (b) ऊपर की अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक अभिक्रिया लिखिए।
गैस सल्फ़र डाइऑक्साइड (SO2) है। (a) (i) सूखे लिटमस पत्र पर कोई प्रभाव नहीं। (ii) आर्द्र नीले लिटमस पत्र को लाल कर देगी (SO2 जल से सल्फ़्यूरस अम्ल बनाती है)। (b) S(s) + O2(g) → SO2(g)SO2(g) + H2O(l) → H2SO3(aq)
लोहे को जंग से बचाने के लिए दो तरीके बताइए।
(1) पेंट करना या तेल/ग्रीज़ लगाना (2) यशदलेपन (ज़िंक की परत चढ़ाना)। (मिश्रातु बनाना भी।)
ऑक्सीजन के साथ संयोजित होकर अधातुएँ कैसे ऑक्साइड बनाती हैं?
अधातुएँ ऑक्सीजन के साथ इलेक्ट्रॉनों का साझा करके सहसंयोजक ऑक्साइड बनाती हैं, जो अम्लीय या उदासीन होते हैं।
C + O2 → CO2 (अम्लीय); S + O2 → SO2 (अम्लीय) CO, N2O उदासीन ऑक्साइड हैं।
★ महत्वपूर्णकारण बताइए: (a) प्लैटिनम, सोना एवं चाँदी का उपयोग आभूषण बनाने के लिए किया जाता है। (b) सोडियम, पोटैशियम एवं लीथियम को तेल के अंदर संग्रहित किया जाता है। (c) ऐलुमिनियम अत्यंत अभिक्रियाशील धातु है, फिर भी इसका उपयोग खाना बनाने वाले बर्तन के लिए किया जाता है। (d) निष्कर्षण प्रक्रम में कार्बोनेट एवं सल्फ़ाइड अयस्क को ऑक्साइड में परिवर्तित किया जाता है।
(a) ये चमकीली, आघातवर्ध्य, तन्य एवं कम अभिक्रियाशील हैं, इसलिए इन पर संक्षारण नहीं होता और चमक बनी रहती है। (b) ये अत्यधिक अभिक्रियाशील हैं; वायु में ऑक्सीजन/नमी से तीव्र अभिक्रिया कर आग पकड़ लेती हैं। (c) ऐलुमिनियम की सतह पर ऑक्साइड की सुरक्षात्मक परत बन जाती है, जो आगे अभिक्रिया रोकती है। साथ ही यह हल्का एवं ऊष्मा का सुचालक है। (d) धातु को उसके ऑक्साइड से अपचयित करना (कार्बन द्वारा) सल्फ़ाइड एवं कार्बोनेट की तुलना में आसान होता है।
★ महत्वपूर्णआपने ताँबे के मलिन बर्तन को नींबू या इमली के रस से साफ़ करते हुए अवश्य देखा होगा। ये खट्टे पदार्थ बर्तन को साफ़ करने में क्यों प्रभावी हैं?
ताँबे के बर्तन पर वायु की नम CO2 से क्षारीय कॉपर कार्बोनेट की हरी परत जम जाती है। नींबू/इमली में अम्ल (सिट्रिक/टार्टरिक) होता है, जो इस क्षारीय परत को उदासीन करके घोल देता है और बर्तन फिर चमकने लगता है।
★ महत्वपूर्णरासायनिक गुणधर्मों के आधार पर धातुओं एवं अधातुओं में विभेद कीजिए।
धातु
अधातु
क्षारकीय (कुछ उभयधर्मी) ऑक्साइड बनाती हैं
अम्लीय या उदासीन ऑक्साइड बनाती हैं
इलेक्ट्रॉन त्यागकर धनायन बनाती हैं
इलेक्ट्रॉन ग्रहण करके ऋणायन बनाती हैं
तनु अम्ल से H2 विस्थापित करती हैं
तनु अम्ल से H2 विस्थापित नहीं करतीं
क्लोरीन से आयनिक क्लोराइड
क्लोरीन से सहसंयोजक क्लोराइड
अच्छे अपचायक
अच्छे उपचायक
★ महत्वपूर्णएक व्यक्ति प्रत्येक घर में सुनार बनकर जाता है। उसने पुराने एवं मलिन सोने के आभूषणों में पहले जैसी चमक पैदा करने का वादा किया। कोई संदेह किए बिना ही एक महिला अपने सोने की चूड़ियाँ उसे देती है, जिसे वह एक विशेष विलयन में डाल देता है। चूड़ियाँ नई की तरह चमकने लगती हैं, लेकिन उनका वज़न अत्यंत कम हो जाता है। वह महिला बहुत दुःखी होती है तथा तर्क-वितर्क के पश्चात उस व्यक्ति को झुकना पड़ता है। क्या आप एक जासूस की भाँति उस विलयन की प्रकृति के बारे में बता सकते हैं?
वह विलयन अम्लराज (Aqua Regia) था, जो सांद्र HCl एवं सांद्र HNO3 का 3 : 1 मिश्रण है। यह सोने को घोल सकता है। चूड़ियों की ऊपरी मलिन परत के साथ सोने की कुछ मात्रा भी घुल गई, जिससे चूड़ियाँ चमकने लगीं परंतु वज़न कम हो गया।
★ महत्वपूर्णगर्म जल का टैंक बनाने में ताँबे का उपयोग होता है, परंतु इस्पात (लोहे की मिश्रातु) का नहीं। इसका कारण बताइए।
ताँबा न ठंडे जल, न गर्म जल और न ही भाप से अभिक्रिया करता है, जबकि लोहा भाप से अभिक्रिया करता है और नमी में जंग पकड़ता है। साथ ही ताँबा ऊष्मा का सुचालक है। इसलिए गर्म जल के टैंक ताँबे के बनाए जाते हैं।
बोर्ड परीक्षा के लिए अंतिम टिप्स:
सक्रियता श्रेणी, NaCl/MgO का इलेक्ट्रॉन-बिंदु निर्माण, निस्तापन बनाम भर्जन, थर्मिट, विद्युत अपघटनी परिष्करण का चित्र, जंग वाला क्रियाकलाप बार-बार पूछे जाते हैं।